{"_id":"6adbb19499dc8e91180ebc7a","slug":"woman-dies-after-coming-into-contact-with-live-electrical-current-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-165010-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-11-अनीता। स्रोत परिजन
बिंदकी। टिन के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को एक महिला की मौत हो गई। घर में 20 नवंबर को बेटी की शादी होनी थी और तैयारियां चल रही थीं। अचानक हुए हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
कोतवाली क्षेत्र के हनुमान गढ़ी निवासी उपेंद्र पाल की पत्नी अनीता पाल (30) घर में टिन के पास फर्श की पुताई कर रही थीं। इसी दौरान टिन के खंभे में करंट उतर आया और वह गंभीर रूप से झुलस गईं। स्कूल से लौटी बेटी दिव्यांशी ने मां को झुलसा हुआ देखा तो परिजन को सूचना दी। परिजन उन्हें चौड़गरा स्थित एक अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि उपेंद्र की पहली पत्नी की दिव्यांशी के जन्म के समय ही मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अनीता से दूसरा विवाह किया था। दिव्यांशी की शादी 20 नवंबर को होनी है। खजुहा चौकी प्रभारी विवेकानंद ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।