{"_id":"6a2af14f18c841a077073dbe","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-tractor-engaged-in-soil-mining-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156545-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मिट्टी खनन में लगे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। अवैध मिट्टी खनन से लोड ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और खनन माफिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि मां पचनी देवी (60) मानसिक कमजोरी का इलाज करा रही थीं। बुधवार रात वह लघुशंका के लिए घर के बाहर निकली थीं। गांव के पास अवैध मिट्टी खनन के कारण रात में लगातार ट्रैक्टर तेज रफ्तार से गुजरते हैं।
इसी दौरान सड़क पार करते समय किसी ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर चालक और खनन माफिया की तलाश की जा रही है।