{"_id":"652aed6d6d69f4a02403e1c8","slug":"woman-died-after-consuming-poison-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-5271-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जहर खाने से महिला की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जहर खाने से महिला की हुई थी मौत
Sun, 15 Oct 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू थानाक्षेत्र के बसवा गांव से गुरुवार शाम बाजरा के खेत से ग्रामीणों ने महिला का शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे। पुलिस को मौके पर शराब की खाली क्वार्टर की शीशी, सल्फास की खाली पाउच, गिलास, लोटा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ का सेवन मौत की वजह बताई गई है। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित किया है। उधर, मृतका के मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
बसवा गांव निवासी सुमेर पासवान की पत्नी रन्नो देवी (45) सोमवार की शाम घर से खेत जाने को निकली थी। जगत पासवान के खेत से दुर्गंध आने पर गुरुवार शाम ग्रामीण बाजरे की फसल के बीच पहुंचे। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने परिजनों को खबर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। मौका से सभी सामान को सुरक्षित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को ही भेज दिया था।
उधर, मृतका के चाचा प्रभुदयाल और भाई राजू ने आरोप लगाया कि सुमेर का गांव की एक महिला से अवैध संबंध है। इसका रन्नो विरोध करती थी। विरोध करने पर सुमेर उसके साथ मारपीट करता था। साजिश के तहत सुमेर ने उसकी हत्या की है। खेत पर शव को छोड़कर भाग निकले हैं। मृतका के तीन बेटे संदीप, प्रदीप, दिलीप हैं। संदीप मुंबई रोजगार के सिलसिले में गया था। परिजनों के आरोप पर ही पुलिस ने बिसरा को सुरक्षित किया है।