फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman beaten with sticks for plucking mangoes, dies

आम तोड़ने पर महिला को लाठी से पीटा, मौत

Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten with sticks for plucking mangoes, dies
फतेहपुर/अमौली। आम तोड़ने के दौरान हुए विवाद में अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने महिला की लाठी से पिटाई कर दी। महिला ने जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या व एससीएसटी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर कनैरा निवासी दर्शनिया (57) अपने खेत के पास झोपड़ी बनाकर रहती थी। नजदीक ही एक आम का पेड़ लगा हुआ है। पति रामलाल ने बताया कि शनिवार की शाम को उसकी पत्नी अपने रिश्तेदारों के लिए आम तोड़ रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव के राजेंद्र पटेल भी वहां आम तोड़ने के लिए आ गए। आरोप है राजेंद्र पटेल ने आम तोड़ना शुरू किया तो महिला ने उन्हें मना किया और इस पर राजेंद्र ने महिला को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लाठी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी अमौली पहुंचे। हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फतेहपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति रामलाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष चांदपुर किशन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की जांच सीओ जाफरगंज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed