{"_id":"657610595cbfc2f210051157","slug":"withdrawal-of-rs-18-thousand-from-the-account-by-sending-fake-messages-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-8105-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फर्जी मैसेज भेजकर खाते से 18 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फर्जी मैसेज भेजकर खाते से 18 हजार निकाले
Mon, 11 Dec 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। मोबाइल पर 20 हजार रुपये आने का फर्जी मैसेज भेजकर महिला के खाते से साइबर अपराधियों ने 18 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव बंथरा निवासी मुन्ना खां की पुत्री जरीना खातून ने थाने में तहरीर देकर बताया कि नौ दिसंबर को मोबाइल पर तीन बार मैसेज आया। कुल 20 हजार रुपये खाते में आने का मैसेज था। कुछ देर बाद एक फोन आया।
खाते में गलती से 20 हजार रुपये ट्रांसफर होने की बात कही। फोन करने वाले ने कहा कि 18 हजार रुपये उसके खाते में डाल दो। बाकी का बाद में लेनदेन होगा। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि शिकायत की साइबर सेल से जांच कराई जाएगी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।