फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wires may be connected to the district regarding religious conversion case in Kaushambi and Unnao.

Fatehpur News: कौशांबी, उन्नाव में धर्म परिवर्तन मामले के जिले से जुड़ सकते तार

Mon, 01 Apr 2024 05:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Wires may be connected to the district regarding religious conversion case in Kaushambi and Unnao.
फतेहपुर। पड़ोसी जिले कौशांबी और उन्नाव में रविवार को धर्म परिवर्तन के मामले सामने आए हैं। धर्मपरिवर्तन के तार जिले से भी जुड़ सकते हैं। शहर के दो चर्चों में सामूहिक धर्म परिवर्तन के पांच मामले दर्ज हुए थे। उन्नाव और कौशांबी में हुए धर्म परिवर्तन की जांच के दायरे में आरोपी आ सकते हैं।
विज्ञापन

शहर के हरिहरगंज स्थित ईसीआई चर्च में 14 अप्रैल 2022 में सामूहिक धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामना आया था। विहिप के हिमांशू दीक्षित की तहरीर पर पादरी समेत 60 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद ईसीआई और देवीगंज के इंडियन प्रेस बिटीरियन चर्च में सामूहिक धर्मांतरण के पांच मामले दर्ज हुए।
विज्ञापन

कौशांबी बार्डर खागा के रहने वाले एक संस्था के संचालक, प्रयागराज शुआट्स विश्वविद्यालय के वीसी डा. आरबी लाल समेत 40 अन्य आरोपी बनाए गए। आरोपियों में वर्ल्ड विजन संस्था, मिशन हास्पिटल के डाक्टर, कर्मचारी समेत कई के नाम सामने आए। इनका नेटवर्क कई जिलों में फैला होना सामने आया था। पड़ोसी जिलों में धर्म परिवर्तन के मामले आए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों का जिले से कनेक्शन सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed