जो करेंगे जनता के हित में, इसके सिवाय कुछ नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बारह ब्लाक में शुक्रवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समारोहपूर्वक शपथ दिलाई गई। ब्लाक प्रमुख को नामित अधिकारी ने शपथ दिलाई तो सदस्यों को ब्लाक प्रमुख ने। सभी ने एकराय से शपथ ली कि- हम निर्वाचित ब्लाक प्रमुख/बीडीसी कसम खाते हैं कि पांच साल तक ईमानदारी से जनता के हित में काम करेंगे। किसी को शिकवा शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। जाति विशेष से हटकर विकास के कार्य कराएं जाएंगे। जिले के केवल एक ब्लाक हथगाम में शपथ ग्रहण नहीं हुआ, यहां पर कार्यकाल 29 अप्रैल को खत्म होगा। शपथ ग्रहण समारोह में जुटी भीड़ के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। यहां सभी जुटे प्रतिनिधियों को शासन की ओर से सरकार की उपलब्धियों वाले छोटे-बड़े कैलेंडर, यूपी की कहानियां व चार साल के कार्यकाल की झलक दिखाने वाली बुकलेट दी गईं।
तेलियानी ब्लाक में तय समय दोपहर 11 बजे से आधा घंटा विलंब कार्यक्रम शुरू हुआ। निर्वाचित ब्लाक प्रमुख अनीता साहू को नामित जिला युवा कल्याण अधिकारी आरडी यादव ने शपथ दिलाई। बीडीओ संध्या देवी की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। ब्लाक के 72 बीडीसी में 69 को शपथ दिलाया गया। समारोह मेेें पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश पटेल, गंगा प्रसाद साहू, डॉ. रविनाथ गुप्ता, प्रमोद पटेल, प्रमोद कुमार पाल, हिना खान भी मौजूद रहे।
हंसवा में दोपहर 12 बजे के बाद ब्लाक प्रमुख अमित लोधी को जिला उद्यान अधिकारी अनीस कुमार श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रमुख ने अपनी कैबिनेट में शामिल सभी 98 बीडीसी को शपथ दिलाई। सपा के रंग में रंगे इस आयोजन में राज्य महिला आयोग सदस्य नफीसा बानो, नफीसउद्दीन, आबिद हसन, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, वीरेंद्र चौहान, देवेंद्र लोधी, जितेंद्र लोधी, अरुणेश पांडेय, शिव शरण सिंह यादव, मन्नीलाल लोधी समेत तमाम सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े नेता मौजूद रहे।
भिटौरा ब्लाक कैंपस में शपथ ग्रहण कार्यक्रम दोपहर सवा 12 बजे शुरू हुआ। नामित अधिकारी एके शुक्ला मत्स्य एवं पालन विभाग ने ब्लाक प्रमुख रेनू सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रमुख ने 103 बीडीसी की कैबिनेट में से आए 77 बीडीसी को शपथ ग्रहण कराया। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उल्लास और उत्साह देखते बना। समारोह में बीडीओ ऊषा श्रीवास्तव, सदर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी के अलावा तमाम कद्दावर चेहरे मौजूद रहे।
बहुआ ब्लाक मुख्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम दोपहर ठीक 12 बजे शुरू हुआ। मनरेगा उपायुक्त आरके मिश्रा ने ब्लाक प्रमुख फूलमती यादव को शपथ खिलाई। यहां पर 85 बीडीसी हैं। इन सभी को निर्वाचित प्रमुख ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बीडीओ जर्नादन यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, महेेंद्र यादव, हाजी रजा, फकरुद्दीन, अमरदीप सिंह पप्पू, कपिल यादव समेत ज्यादातर पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
असोथर ब्लाक कैंपस में शपथ ग्रहण कार्यक्रम साढ़े 12 बजे शुरू हुआ। निर्वाचित ब्लाक प्रमुख सविता पासवान को नामित अधिकारी एआर कोआपरेटिव संजीव रॉय ने शपथ दिलाई। यहां 87 बीडीसी में 69 बीडीसी मौजूद रहे। जिन्हें निर्वाचित प्रमुख ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह मेें बीडीओ डीके सचान, पूर्व ब्लाक प्रमुख रीता प्रजापति, सुधीर त्रिपाठी, संतोष द्विवेदी, ललित सैनी, अरुणेश पांडेय, राम किंकर अवस्थी, देव कुमार, भोले पाल, कुलदीप भदौरिया आदि मौजूद रहे। दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
बीएसए विनय कुमार ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख तेज बहादुर निषाद को शपथ ग्रहण कराई। बाद में प्रमुख ने अपनी कैबिनेट के बीडीसी को शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख आशीष कुमार सिंह उर्फ पिंटू गौतम, मुख्य अतिथि सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिह यादव, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. नरेंद्र सिंह गौतम, जितेंद्र सिंह जीतू, राजू गौतम, रमाकांत गिहार, लवकुश सिंह, अजमेर सिंह, अंजन कुमार, पिंटू तिवारी, खंड विकास अधिकारी सुखराज बंधु आदि मौजूद रहे।
ब्लाक देवमई: सुबह 11 बजे परियोजना अधिकारी राजकुमार गौतम ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। फिर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। समारोह में तब हलचल मच गई जब मुख्य अतिथि सपा विधायक मदन गोपाल वर्मा के बाद भाजपा के पूर्वमंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक व भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक आदित्य पांडेय भी पहुंच गए। हालांकि कुश वर्मा का कहना था कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहते हैं।
ब्लाक खजुहा: यहां जिला कृषि अधिकारी रवि प्रसाद ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सीमा सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सीमा सिंह ने अपनी कैबिनेट के सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। यह सपा नेता सुतीक्षण सिंह की पत्नी है। इलाके के तमाम लोग भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, कप्तान सिंह, एसडीएम जेएन सचान, खंड विकास अधिकारी ज्ञान सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
ब्लाक अमौली: अमौली में पहली बार किसी दलित महिला ने ब्लाक प्रमुख पद की शपथ ली। जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने निर्वाचित ब्लाक प्रमुख कमला देवी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने सदस्यों को शपथ दिलाया। समारोह में अध्यक्ष हरिनारायन दुबे उर्फ नंद बाबू, मुख्य अतिथि सपा विधायक मदन गोपाल वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयकुमार जैकी, प्रमोद शुक्ला, अरविंद उमराव भी मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी ज्ञान सिंह परिहार की देखरेख में पूरा आयोजन हुआ।
ब्लाक ऐरायां: यहां नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख प्रमुख अशोक सिंह को उप मुख्य सहायक पशु चिकित्साधिकारी पीएन शुक्ला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रमुख ने 89 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान पूर्व विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ कविता तिवारी, सीडीपीओ एपी सिंह, मोहम्मद सगीर सिद्दीकी, संतोष नेता सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्लाक धाता:यहां जिला अर्थ एवं संख्यिकी अधिकारी रामसनेही ने ब्लाक प्रमुख शिवलाल सोनकर को शपथ ग्रहण कराया। इसके बाद सभी 89 बीडीसी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर बीडीओ शरदचंद्र गुप्त, अखंड प्रताप सिंह, शिवमोहन सिंह, डीडीसी हनुमान सिंह, गज्जू मियां, मारकंडे सिंह, विनोद गर्ग, अफसरअली, गांधी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
ब्लाक विजयीपुर: यहां सहायक अभियंता लघु एवं सिंचाई टीएस तिवारी ने महिला ब्लाक प्रमुख रत्ना सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन्होंने 94 बीडीसी को शपथ दिलाकर उनका कामकाज समझाया। इस मौके पर पूर्व विधायक वीर अभिमन्यू सिंह उर्फ बीरन यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह, मान सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य नितिन सिंह यादव, जितेंद्र सिंह यादव, इंद्रलाल यादव, कमलेश सिंह उर्फ मंडेला, अजय सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।