फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife hanged herself after coming to her parents' house with her husband

Fatehpur News: पति के साथ मायके आई पत्नी फंदे से लटकी

Sat, 16 May 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wife hanged herself after coming to her parents' house with her husband
फाइल फोटो-48-सुमन। स्रोत परिजन
फतेहपुर। पति के साथ मायके आई महिला ने शुक्रवार को कमरे में पंखे के हुक में दुपट्टे के फंदे से लटक कर जान दे दी। मायके पक्ष ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के धर्मपुर मजरे असवार-तारापुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह की पुत्री सुमन (25) की शादी पांच साल पहले कानपुर रनियां थाना क्षेत्र के गोधनपुर उमरा गांव के राजेश प्रताप के साथ हुई थी। वह पति के साथ बृहस्पतिवार को मायके आई थी। यहां दंपती के बीच शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद राजेश प्रयागराज जाने की बात कहकर निकल गया।
विज्ञापन

वहीं सुमन ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता वीरेंद्र सिंह ने दामाद पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि मामले में पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फाइल फोटो-48-सुमन। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-48-सुमन। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed