फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife dies by consuming poison after a dispute with husband in Fatehpur

फतेहपुर में पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहर खाकर दी जान

Fri, 17 Jul 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Wife dies by consuming poison after a dispute with husband in Fatehpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। पति से विवाद के बाद महिला ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज को लेकर जाते समय उसकी सांसे थम गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
असोथर थानाक्षेत्र के सातोजोगा क्योटरा निवासी होरीलाल निषाद बाहर कमाता था। वह लॉकडाउन में घर आ गया था। घरेलू खर्च को लेकर पत्नी किरन देवी (32) से बुधवार को विवाद हो गया। होरीलाल ने गुस्से में पत्नी की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद घर से चला गया था। तभी किरन कमरे में चली गई। उसने अनाज में रखने वाली कीटनाशक दवाएं खा ली। हालत बिगड़ी देखकर बच्चों ने शोर मचाया। ग्रामीणों की सूचना पर होरीलाल दौड़कर पहुंचा। पत्नी को पीएचसी लेकर जा रहा था। रास्ते में महिला की मौत हो गई। वह शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगा था। किसी ने 112 नंबर में सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि महिला की शादी करीब 12 साल बीत चुके हैं। घरेलू विवाद में आत्महत्या की है। मायके पक्ष से भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

--------
महिला की जहरीला कीड़ा काटने से मौत
अमौली। खेत में काम रही महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया। सीएचसी से महिला को कानपुर हैलट रेफर किया गया। उसकी रास्ते में ही सांसे थम गई। चांदपुर थाने के कुम्हारनडेरा निवासी रामप्रसाद प्रजापति की पत्नी शीलावती (48) गुरुवार को खेत में पानी लगाने गई थी। उसके साथ पति भी खेत में था। जहरीला कीड़ा काटने से महिला चीख पड़ी और उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed