{"_id":"64a30a32b579fceaf1095b3a","slug":"wife-brother-of-main-accused-in-attack-on-police-jailed-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-127-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस पर हमले में मुख्य आरोपी की पत्नी, भाई को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस पर हमले में मुख्य आरोपी की पत्नी, भाई को जेल
Mon, 03 Jul 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो 5- आरोपी कलिका प्रसाद उर्फ मुत्तू
संवाद न्यूज एजेंसी
जाफरगंज। पुलिसकर्मियों को पीटकर वर्दी फाड़ने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी और भाई को जेल भेजा है।
जाफरगंज निवासी कैलाश सोनकर का पुत्र कालीदीन अपने साथियों के साथ कस्बे से बाहर रोड किनारे रविवार को शराब पी रहा था। धौकलपुर से सम्मन तामील कराकर लौट रहे सिपाही अंगद तिवारी, श्याम सिंह ने रोड में शराब पीने पर कालीदीन को टोका था। गहमागहमी होने पर कालीदीन ने साथियों संग सिपाहियों को लाठी डंडे से पीटा था। हेड कांस्टेबल अंगद तिवारी की तहरीर पर कालीदीन, हरिश्चंद्र, धर्मेंद्र उर्फ गोरा, कल्लू, मत्तू उर्फ कलिका, कालीदीन की पत्नी किरन, पुत्री मोनिका, कैलाश की पुत्री कल्लो के अलावा दो अन्य पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कालीदीन की पत्नी किरन व देवर मत्तू उर्फ कालिका को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायन ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।