फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Widening of GT Road stuck for one and a half year

Fatehpur News: डेढ़ साल से अटका जीटी रोड का चौड़ीकरण

Wed, 04 Oct 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Widening of GT Road stuck for one and a half year
फतेहपुर। शहर के मध्य से गुजरी जीटी रोड का चौड़ीकरण डेढ़ साल बाद भी पूरा नहीं हुआ। सड़क के दोनों ओर लगे बिजली के पोल और वाटर लाइन शिफ्ट न होने से काम कराने में समस्या आ रही है। सड़क चौड़ी न होने से शहर के मध्य लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि के प्रांतीय खंड ने वित्त वर्ष 2021-22 में शहर के अंदर नऊवाबाग से लेकर लोधीगंज तक जीटी रोड का चौड़ीकरण शुरू किया था। 5.73 किलोमीटर लंबे मार्ग को दोनों ओर चौड़ा करके बीच में डिवाइडर भी बनाया जाना है। काम की लागत 40 करोड़ 62 लाख 96 हजार रुपये है।
विज्ञापन

नऊवाबाग से लेकर राधा वाटिका तक सड़क का चौड़ीकरण होने के साथ डिवाइडर बन चुका है। दूसरी तरफ लोधीगंज से शांतिनगर तक सड़क का चौड़ीकरण हो चुका है, लेकिन डिवाइडर नहीं बना। वर्तमान समय में निर्माण बंद है। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता एके शील ने बताया कि सड़क के दोनों ओर लगे बिजली के पोल और वाटर लाइन को शिफ्ट नहीं किया गया है। इसी वजह से सड़क निर्माण में देरी हो रही है। जबकि जल निगम और बिजली विभाग को कई बारे में अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद काम नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डायवर्जन से हादसे का डर और जाम की समस्या
नऊवाबाग से शहर के अंदर राधा वाटिका तक सड़क का चौड़ीकरण होने और बीच में डिवाइडर बन जाने के बाद काम बंद है। पूरा निर्माण न होने से राधा वाटिका से नऊवाबाग तक एक तरफ रूट डायवर्ट किया गया है। आने जाने वाले दाेनों तरफ के वाहन एक ही ओर से निकल रहे हैं। इससे हादसे की भी आशंका बनी रहती है और अक्सर जाम भी लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed