फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wheat-laden pickup overturned after climbing on a garbage heap, driver injured

Fatehpur News: गेहूं लदी पिकअप कूड़े के ढेर पर चढ़ने से पलटी, चालक घायल

Fri, 08 May 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Wheat-laden pickup overturned after climbing on a garbage heap, driver injured
फोटो-06-कूड़े के ढेर में पलटी पिकअप देखते लोग। संवाद
धाता। ब्लॉक क्षेत्र के यमुना तटवर्ती सलेमपुर गांव में बृहस्पतिवार को गेहूं से लदी पिकअप सड़क किनारे डंप कूड़े के ढेर पर चढ़ने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। वाहन में सवार पल्लेदार बच गया। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए मार्ग किनारे पड़ा कूड़ा हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

सलेमपुर गांव निवासी एक व्यापारी किसानों से गेहूं खरीदकर पिकअप से अझुआ की ओर भेज रहा था। चालक जितेंद्र सोनकर वाहन लेकर गांव के भीतर बने खड़ंजा मार्ग से गुजर रहा था। तभी पिकअप का पहिया कूड़े के ढेर पर चढ़ने से फिसल गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला और सीएचसी धाता पहुंचाया। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम भेजकर कूड़ा हटवाया जाएगा।

फोटो-06-कूड़े के ढेर में पलटी पिकअप देखते लोग। संवाद

फोटो-06-कूड़े के ढेर में पलटी पिकअप देखते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed