{"_id":"56fc35624f1c1b3448f0126f","slug":"were-distributed-to-children-in-schools-celebrating-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में उत्सव मना बच्चों को बांटे गए परीक्षाफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में उत्सव मना बच्चों को बांटे गए परीक्षाफल
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल लाला बाजार उत्सव मनाने के लिए सजाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों के दो लाख बच्चों को परीक्षाफल वितरित किए गए। बुधवार को स्कूलों में सुबह से बच्चे परीक्षाफल लेने पहुंचे। दूध और तहरी खिलाकर बच्चों को अंकपत्र दिए गए। इसके अलावा परीक्षा से गायब रहे बच्चों को भी कक्षोन्नति दी गई।
विज्ञापन
जिले में संचालित 1903 प्राथमिक और 747 उच्च प्राथमिक स्कूलों में उत्सव मनाया गया। ग्राम प्रधान या अन्य जनप्रतिनिधि को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया।
बच्चों ने स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कुछ स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किए। इसके बाद जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बच्चों को दूध पिलाने के बाद तहरी परोसी गई। जनप्रतिनिधि के हाथों बच्चों को परीक्षाफल दिलाए गए।
विज्ञापन
चालू सत्र में दो लाख 25 हजार बच्चे परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत रहे। दो लाख बच्चे ही वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा पांच के अंकपत्र एनपीआरसी और कक्षा आठ के परीक्षाफल बीआरसी बनकर स्कूल भेजे गए। अन्य कक्षाओं के अंकपत्र स्कूल स्तर पर तैयार किए गए। सभी स्कूलों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को परीक्षाफल देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
बीएसए विनय कुमार ने बताया कि कक्ष एक से आठ तक के बच्चों की कक्षोन्नति रोकी नहीं जाएगी, जो भी बच्चे पंजीकृत रहे हैं, उन सभी को अगली कक्षा में कक्षोन्नति दी गई है।
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन गुरुवार को शिक्षक सभी बच्चों का अगली कक्षा में पंजीकरण करेंगे। अगले दिन से नया सत्र प्रारंभ हो जाएगा और उसी दिन से स्कूल चलो अभियान चलेगा। इसके तहत, जिला, ब्लाक, न्यायपंचायत तथा स्कूल स्तर पर बच्चों की रैलियां निकाली जाएंगी।