{"_id":"68b9e5699e215a575a062cf8","slug":"water-supply-of-bindki-bahua-and-hathgam-will-improve-with-50-crores-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-140196-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 50 करोड़ से सुधरेगी बिंदकी, बहुआ और हथगाम की जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 50 करोड़ से सुधरेगी बिंदकी, बहुआ और हथगाम की जलापूर्ति
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी नगर पालिका, बहुआ और हथगाम नगर पंचायतों की जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शासन से 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस परियोजना से तीनों कस्बों की करीब एक लाख आबादी को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। जलनिगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। बारिश थमने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा।
बिंदकी नगर पालिका में वर्तमान में केवल एक जर्जर ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति हो रही है, जो 50 हजार की आबादी के लिए अपर्याप्त है। यहां 20 करोड़ रुपये की लागत से नया ओवरहेड टैंक, नलकूप और नई आबादी के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
इसी तरह बहुआ और हथगाम नगर पंचायतों में हर वर्ष गर्मियों में पेयजल संकट गहराता है। दोनों कस्बों में भी ओवरहेड टैंक, नलकूप और जल वितरण लाइनें बिछाई जाएंगी। परियोजना का कार्य मार्च 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
जलनिगम के एक्सईएन महेश गौतम ने बताया कि पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।