फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Water line burst for the 32nd time in a year, 12 thousand people affected

Fatehpur News: एक साल में 32वीं बार फटी वाटर लाइन, 12 हजार लोग प्रभावित

Wed, 15 Nov 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Water line burst for the 32nd time in a year, 12 thousand people affected
फतेहपुर। नार्मल स्कूल के सामने एक साल में 32वीं बार वाटर लाइन फटी। रविवार को क्षतिग्रस्त हुई लाइन की मरम्मत मंगलवार को शुरू हुई। खेलदार मोहल्ले की करीब 12 हजार की आबादी के सामने पानी का संकट बना हुआ है। वहीं, अभी तक लाखों लीटर पानी नाले में बह चुका है। बार-बार हो रही समस्या का नगर पालिका स्थाई समाधान नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने नार्मल स्कूल की बाउंड्री के बाहर नया नलकूप लगवाया है। सालभर पहले चालू हुए इस नलकूप से लगातार एक सप्ताह तक जलापूर्ति कभी नहीं हो पाई। एक-दो दिन आपूर्ति होने के बाद वाटर लाइन फट जाती है। ऐसे में नलकूप बंद करना पड़ता है। नलकूप से लेकर शिक्षक भवन तक हर समय वाटर लाइन से पानी बहता रहता है।
विज्ञापन

यह नलकूप खेलदार मोहल्ले में जलापूर्ति का प्रेशर बढ़ाने के लिए लगाया गया था, लेकिन वाटर लाइन कमजोर होने के कारण इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ईओ नगर पालिका समीर कुमार कश्यप का कहना है कि नार्मल स्कूल के सामने वाटर लाइन के बार-बार फटने की जानकारी नहीं है। अगले कार्यदिवस को स्वयं मौके पर जाकर देखेंगे और समस्या का स्थाई निदान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed