फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Water filled in front of eye hospital due to water line burst

Fatehpur News: वाटर लाइन फटने से नेत्र चिकित्सालय के सामने भरा पानी

Wed, 04 Sep 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Water filled in front of eye hospital due to water line burst
फतेहपुर। वाटर लाइन फटने से मदनमोहन नेत्र चिकित्सालय के सामने पानी भर रहा है। सामने आपरेशन कक्ष और कुछ दूरी पर मर्च्युरी के सामने तक जलभराव के कारण कीचड़ हो गया है। ऐसे में अस्पताल और मर्च्युरी तक आने-जाने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति एक सप्ताह से बनी है, लेकिन अस्पताल प्रशासन का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पीछे आक्सीजन स्टोर के समीप जिला अस्पताल के जलापूर्ति की लाइन फट गई है। यहां से पानी निकलकर मर्च्युरी और मदन मोहन नेत्र चिकित्सालय तक भर रहा है। स्थिति यह है कि नेत्र चिकित्सालय आने वाले रोगियों को पानी के बीच से आना-जाना पड़ता है। थोडी सी चूक होने पर कोई रोगी फिसलकर गिर सकता है। आपरेशन कक्ष के सामने जलभराव के कारण कीचड़ हो गया है। अंदर जाने के लिए ईंट रखकर रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन



मुराइनटोला निवासी राजू का कहना है कि मदनमोहन अस्पताल के सामने जलभराव होने से रोगियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वह अस्पताल आंखों के परेशानी दिखाने आए थे। ईंट में पैर रखकर निकलते समय फिसलकर गिरने से बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्शनगर निवासी विनोद का कहना है कि आक्सीजन स्टोर के सामने से पानी बह रहा है। यह पानी मर्च्युरी के सामने भर रहा है। यहां पर शव लाने और ले जाने के लिए एंबुलेंस आती हैं। एंबुलेंस के पहियों से कीचड़ हो गया है। ऐसे में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


मदनमोहन नेत्र चिकित्सालय में पानी भरने की शिकायत मिली है। प्लंबर बुलाने के लिए कहा गया है। जल्द ही वाटर लाइन की मरम्मत कराकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
डॉ. पीके सिंह, सीएमएस
................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed