फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   water crisis in polytechnic institute, created furore among student

पालीटेक्निक में पानी न मिलने पर चढ़ा छात्रों का पारा

Tue, 24 Feb 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 24 Feb 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
water crisis in polytechnic institute, created furore among student

राजकीय पालीटेक्निक में इंजीनियर बनने आए छात्रों को पीने के लिए शुद्ध पानी भी नहीं मिल रहा है। प्रदूषित पानी पीने से दो छात्र बीमार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हास्टल में रहने वाले अन्य छात्रों को न तो शौच के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है और न ही नहाने के लिए। ऐसे में सोमवार को उनका पारा चढ़ गया। गुस्साए छात्रों ने कालेज में प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। प्रधानाचार्य ने जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

राजकीय पालीटेक्निक कालेज में प्रदूषित पानी पीने से दो छात्रों की हालत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाजा के बाद एक को उसके परिजन घर ले गए तो दूसरा अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सक का कहना है कि छात्र की तबीयत बिगड़ने की वजह गंदा पानी पीना है।
विज्ञापन


राजकीय पालीटेक्निक में संचालित मैकेनिकल, सिविल, माइक्रो इलेक्ट्रनिक्स इंजीनियरों के तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स संचलित हैं।

इन सभी में 540 सीटों के सापेक्ष यहां 437 छात्र-छात्राएँ पढा़ई कर रहे हैं। इनमें 72 हास्टल में रहते हैं। यहां पर पीने के पानी के लिए एक नलकूप और तीन इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एक हैंडपंप सालों से खराब है। दूसरा हैंडपंप चार दिन पहले खराब हो गया है। जलापूर्ति के लिए लगा नलकूप का मोटर सप्ताह भर से फुंका पड़ा है।

हास्टल के मेस से पास लगा एक हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है। इससे बालूयुक्त पीले रंग का पानी निकलता है। यह भी कुछ देर के बाद पानी देना बंद कर देता है।

इसी हैंडपंप के पानी से मेस में इन दिनों खाना पकाया जा रहा है। हैंडपंप से पर्याप्त पानी न मिलने के कारण मेस में बर्तनों की सफाई नहीं हो पा रही है।

रसोइयों का कहना है कि पानी की व्यवस्था न होने के कारण न तो बर्तन सही तरीके से साफ हो पा रहे हैं और न ही रसोईघर की सफाई हो पा रही है।

खास बात तो यह है कि दूषित पानी और इसी से पकाया गया भोजन खाने सतीश कुमार और मोहम्मद अली दो इंजीयिर बीमार हो चुके हैं। मोहम्मद अली को तो परिजन गांव लेकर चले गए हैं और सतीश कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
छात्र दूषित पानी पीने से बीमार हुआ
फतेहपुर। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डाक्टर एके सचान ने राजकीय पालीटेक्निक के बीमार छात्र सतीश कुमार को भर्ती करके इलाज किया। डाक्टर ने बताया कि बच्चे के पेट में शिकायत थी, जो दूषित पानी पीने से होती है। निश्चित ही यह छात्र दूषित पानी पीने से बीमार हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed