{"_id":"5cd322d3bdec2207382f9c3f","slug":"wasting-of-fire-seven-houses-two-cattle-and-thousand-bigha-crops-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का कहर- सात घर, दो मवेशी और हजार बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का कहर- सात घर, दो मवेशी और हजार बीघा फसल जली
Thu, 09 May 2019 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 09 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
villagers inaginy
- फोटो : villagers inaginy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग स्थानों पर आग ने जमकर कहर बरपाया। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में मंगलवार रात अग्निकांड में सात घरों का सामान जल गया। सभी घरों के लोग पड़ोस के गांव में शादी समारोह में गए थे। खागा कोतवाली क्षेत्र के रामीपुर गांव में एलटी लाइन की चिंगारी से दो घरों में आग लग गई। हसवा में प्रधान के पशुबाड़े में आग से दो भैंस मर गईं। दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राजस्व टीम नुकसान का जायजा लेने पहुंची है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव में परिवार के लोग पड़ोस की शादी में थे। घरों से आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग और पुलिस को सूचना देकर आग को बुझाने में जुट गए। आग पर काबू पाने के लिए गांव के रमेश का सबमर्सिबल पंप चालू किया। हैंडपंप से बाल्टियों में पानी भरकर ग्रामीणों ने आग बुझाई। दो घंटे बाद दमकल पहुंची। घटना में रमाकांत का चार क्विंटल गेहूं, कपड़े, बर्तन समेत सारी गृहस्थी राख, मन्नीलाल का तीस क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल सरसों, कपड़े, बर्तन, पचास हजार नकदी, बेटी के शादी की तैयारी को खरीदे कपड़े, दहेज का सामान जलकर बर्बाद हो गया। मन्नीलाल की बेटी लक्ष्मी की शादी 10 जून को है। परिवार का हाल बेहाल हो गया। इसी आग की चपेट में चैतू का दो क्विंटल गेहूं, कपड़े, बर्तन,बक्सा,अलमारी, पांच हजार रुपये, संतोष का दस क्विंटल गेहूं, पंखा, बर्तन, कपड़े,तीन हजार रुपये और पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। वह परिवार को लेकर ससुराल गए थे। आग से रामकरन का दस क्विंटल गेहूं, कपड़े, बर्तन, पंखे , पांच हजार रुपये जले, छोटा के घर में केवल छप्पर जलने का नुकसान हुआ है। लेखपाल रामजी शुक्ला नुकसान का जायजा लेने पहुंचे हैं।
इनसेट
साधु की कुटिया में आग
गाजीपुर। थाने के बहादुरपुर गांव में धून बाबा के आश्रम में मंगलवार रात आग लग गई। बाबा ने आग लगाने का आरोप लगाया है। बाबा की चीख पुकार पर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा। बाबा ने शरारतीतत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
प्रधान के पशुबाड़े में शार्ट सर्किट से लगी आग
हसवा में प्रधान के घर में पशुबाड़े के छप्पर में बुधवार को एलटी लाइन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दो भैंस की झुलसने से मौत हो गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। थरियांव थाने के चककोर्रा सादात गांव में प्रधान अलका मौर्या के घर में पशुबाड़े के पास से गुजरी एलटी लाइन में चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बरामदे की छत की धन्नी जलने से ढह गई। प्रधान के पति राजेंद्र मौर्य ने बताया कि सूचना के कई घंटे बाद भी दमकल नहीं पहुंची। आग में अल्टीनेटर, चारा मशीन समेत काफी सामान जल गया। दस दिन पहले गांव के छेदीलाल के घर के बाहर जर्जर तार टूट कर भैंस पर गिर था। जर्जर तार बदलाने की शिकायत विभाग से कई बार की जा रही है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इनसेट
दमकल कर्मियों को तालाब और टैंक में पानी न मिलने से परेशानी उठानी पड़ी
खागा कोतवाली क्षेत्र के रामीपुर गांव में बुधवार को एलटी लाइन में शार्ट सर्किट की चिंगारी से दो घरों में आग लग गई। सारा सामान जलकर खाक हो गया। करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गांव के रामलाल निर्मल और लालसिंह यादव पड़ोसी हैं। उनके घर की छत से एलटी लाइन गई है। सुबह करीब नौ बजे तार तेज हवा में टकरा गए। चिंगारी से रामलाल के घर के छप्पर में आग लग गई। आग ने लालसिंह यादव के घर को भी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों को तालाब और टैंक में पानी न मिलने से परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घरों का गेहूं, चना, अरहर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। रामलाल निर्मल का आठ हजार रुपया भी जल गया। तहसीलदार चंद्रशेखर यादव ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है।