फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Violence is only destruction

हिंसा से सिर्फ विनाश होता है

Thu, 07 Jan 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 07 Jan 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Violence is only destruction

सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे संतु निरामया:। सर्वे भद्राणि पश्यंतु, मा कश्चिद्दु:खभाग्भवेत। इस श्लोक के साथ आशा यात्रा का नेतृत्व कर रहे अध्यात्मिक गुरु, शिक्षा विशारद और समाज सेवक श्रीएम ने मानव एकता के भाव को जन- जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

विज्ञापन




कहा कि सबसे पहले हम मानव हैं और अमन शांति व सद्भावना का पैगाम पूरे विश्व में फैलाना हैं। कहा कि मानवता से बढ़कर कुछ नहीं है। हिंसा से सिर्फ विनाश होता है इसलिए आपसी भाईचारे और प्रेम से रहना सीखो। इंसानों के नाम चाहे कु छ भी जाति धर्म मजहब कोई भी हो लेकिन सब एक हैं।
विज्ञापन



कन्या कुमारी से कश्मीर तक मानव एकता मिशन की वॉक आफ होप (आशा यात्रा) जिले में पहुंची। लोधीगंज से यात्रा में चलते समय नेतृत्व कर रहे श्रीएम का व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, अभिषेक रायजादा, कृष्ण कुमार तिवारी, शेराज अहमद ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रा पीरनपुर पहुंची तो यहां शहर काजी कारी फरीदउद्दीन कादरी, लोहा स्क्रेप व्यापार मंडल के अध्यक्ष हसीब खान, शोएब खान, हाजी रजा, राजेंद्र त्रिवेदी, प्रदीप गर्ग, मुजीब खान, शफीकुल गफ्फार, शाबिर चौधरी ने स्वागत किया।

 
इस दौरान श्रीएम ने सैय्यद बाबा की मजार में चादर चढ़ाई। यात्रा जब पटेल नगर पहुंची तो विकास त्रिवेदी, लक्ष्मण अवार्डी रविकांत मिश्र ने स्वागत किया।


पटेलनगर से होते हुए यात्रा आईटीआई मैदान पहुंची। मार्ग के दोनों ओर राजकीय बालिका इंटर कालेज और डा.भीमराव अंबेडकर महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने पुष्प वर्षा के बीच आशा यात्रा का स्वागत किया।

 
इस दौरान छात्र छात्राओं ने श्रीएम से आटोग्राफ भी लिया। यात्रा को सफल बनाने में उप जिलाधिकारी सदर विवेक श्रीवास्तव, सीओ सिटी वंदना सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार, भूतपूर्व सैनिक अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी, जागृति तिवारी, समाजसेवी अशोक तपस्वी, शैलेंद्र ने सहयोग किया।


राजनीति में आकर युवा मानव एकता को रखें कायम- फतेहपुर। आशा यात्रा का नेतृत्व कर रहे श्रीएम ने कहा कि उन्हें आशा है कि यह यात्रा लोगों में मानव एकता का संचार करेगी। सभ्यता और संस्कृति की रक्षा के लिए चलाई गई यह यात्रा आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी।


उन्होंने युवाओं को राजनीति में आने को प्रेरित किया और कहा कि युवा ही देश की दिशा और दशा बदल सकते हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस पद यात्रा का शुभारंभ 12 जनवरी 2015 को त्रिसागर संगम कन्या कुमारी से हुआ था।


यह पद यात्रा 11 राज्यों को पार करते हुए 7500 किली की दूरी तय करते हुए मई 2016 में कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचने की उम्मीद है। अब तक आशा यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट, गुजरात और मध्य प्रदेश राज्यों से गुजर चुकी है।



फतेहपुर में दो दिन के प्रवास के बाद यात्रा कानपुर पहुंचेगी। अब तक जहां जहां यात्रा पहुंची हैं, वहां लोगों का प्यार और स्नेह मिला है। यात्रा के समाप्त होने के बाद फिर विश्व कल्याण के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed