{"_id":"69308fe08dff58b6c40cfc38","slug":"villagers-surrounded-and-beat-up-bike-borne-thieves-who-were-fleeing-after-stealing-a-goat-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144968-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बकरी चुराकर भाग रहे बाइक सवार चोरों को ग्रामीणों ने घेरकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बकरी चुराकर भाग रहे बाइक सवार चोरों को ग्रामीणों ने घेरकर पीटा
विज्ञापन
फोटो-37-ग्रामीणों के हत्थे चढ़े बाइक चोर। संवाद
हुसैनगंज। बकरी चुराकर ले जा रहे तीन बाइक सवार चोरों को बुधवार शाम ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
थाना क्षेत्र के मकनपुर चौराहा पर एक बाइक में तीन युवक बकरी लादकर भाग रहे थे। चोरों की बाइक अनियंत्रित होकर एक साइकिल को टक्कर मारकर गिर गई। चौराहे पर मौजूद लोगों ने बाइक सवारों को संदिग्ध मानकर पूछताछ की।
भीड़ जुटती देख बाइक सवार बकरी छोड़कर बाइक लेकर भाग निकले। ग्रामीणों ने मोबाइल के जरिये अन्य लोगों को सूचना दी। इस पर ग्रामीणों ने चोरों को घेरकर पकड़ लिया। चोरों के पकड़े जाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने चोरों की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों को साथ ले जाकर थाने में सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अपराध राकेश कुमार ने बताया कि चोरों से पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।