{"_id":"630bb5a55d33934cfc38e789","slug":"villagers-firing-riflecaught-the-officer-surrounded-fatehpur-news-knp7151550151","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइफल तानकर धमकाने वाले दरोगा को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइफल तानकर धमकाने वाले दरोगा को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
फतेहपुर। राइफल तानकर अभद्रता करने पर ग्रामीणों ने दरोगा को घेरकर पकड़ लिया। दरोगा और राइफल को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द किया। ग्रामीण की तहरीर पर दरोगा पर मुकदमा दर्ज किया गया। उसका रविवार को शांति भंग में चालान किया गया है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी दीपक सिंह ने एफआईआर में बताया कि 27 अगस्त की रात गांव के अरुण सिंह, भरत सिंह, रिंकू सिंह के साथ घर के पास बैठा था। तभी कार से उतरे युवक ने यह कहते हुए अभद्रता शुरू कर दी कि वह शशि भूषण सिंह है। प्रयागराज में दरोगा के पद पर तैनात है। अभद्रता का विरोध करने पर हाथापाई करने लगा। राइफल तानकर गोली चलाने की धमकी दी। उन लोगों ने किसी तरह घेरकर शशिभूषण सिंह को पकड़ा।
शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। दरोगा मूल रूप से खागा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाला है। वह किसी काम से गांव जा रहे थे। दरोगा पुलिस लाइन प्रयागराज में तैनात हैं। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। राइफल थाने में जमा की गई और शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। दरोगा का शांति भंग में चालान किया गया है।