फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers chased away hundreds of Anna cattle

ग्रामीणों ने सैकड़ों मवेशियों को खदेड़ा

Mon, 14 Dec 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers chased away hundreds of Anna cattle
असवा बक्सपुर गोशाला के बाहर खड़े अन्ना मवेशी - फोटो : FATEHPUR
हसवा(फतेहपुर)। अन्ना मवेशियों से आजिज आ चुके ग्रामीणों ने मवेशियों के झुंड को गोशाला लेकर पहुंचे। वहां पर पशु चिकित्सा अधिकारी ने अन्ना मवेशियों को गोशाला में रखने से मना कर दिया, तो ग्रामीणों से झड़प हुई। ग्रामीण गोशाला के पास ही अन्ना मवेशियों के झुंड को छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

हसवा ब्लॉक क्षेत्र की असवा बक्सपुर गोशाला में अभी 97 मवेशी हैं। रविवार को छीतमपुर के ग्रामीण सैकड़ों अन्ना मवेशियों को खदेड़ते हुए गोशाला ले गए। सूचना पर मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी अतुल कुमार और ग्राम विकास अधिकारी विपिन राजबेन पहुंचे। ग्रामीण अन्ना मवेशियों को गोशाला में रखने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन पंचायत सचिव व चिकित्सा अधिकारी ने गोशाला में अधिक मवेशी होने की बात कह कर अंदर रखने से मना कर दिया। कुछ ग्रामीण अन्ना मवेशियों को जबरन गोशाला में रखने को लेकर वाद-विवाद पर उतर आए। इस पर अधिकारियों और ग्रामीणों में वाद-विवाद हुआ। पंचायत सचिव विपिन का कहना है कि गोशाला में पहले से ही क्षमता से अधिक गायें हैं। सैकड़ों की संख्या में अन्ना मवेशी कहां आ सकते हैं। अंत में ग्रामीणों ने सारे अन्ना मवेशी असवा बक्सपुर गांव के आसपास छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बावजूद वह मवेशी छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

बीडीओ प्रवीण आनंद का कहना है कि अन्ना मवेशियों को देखते हुए तीन अन्य गोशालाओं का निर्माण होना है। जिसमें रामपुर थरियांव, फरीदपुर व एक अन्य गांव है। गोशाला बनने के बाद क्षेत्र की समस्या हल हो जाएगी। फिलहाल अन्ना मवेशी असवा बक्सपुर में संचालित गोशाला में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed