फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers are transporting household goods to safe locations by boat.

Fatehpur News: घरों का सामान नाव से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे ग्रामीण

Sun, 30 Aug 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers are transporting household goods to safe locations by boat.
फोटो-40-औंग क्षेत्र के गलाथा समुदायिक मिलन केंद्र के सामने पहुंचा गंगा का पानी। संवाद
औंग। पांडु और गंगा नदी के बढ़े जलस्तर से क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अभयपुर ग्राम पंचायत के बड़ा खेड़ा, महुआ घाट, बिंदकी फार्म, सदनहा और देवमई ब्लॉक के गलाथा गांव में नदी का पानी पहुंचने से हजारों बीघे कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भरने से ग्रामीणों के सामने पशुओं के हरे चारे का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण घरों में रखा भूसा भीग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में पानी भरा होने से हरा चारा काटकर घर तक लाना मुश्किल हो गया है। पशुओं को चारा खिलाने के लिए उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं गांवों की आबादी में पानी पहुंचने से कई परिवार निजी नावों के सहारे घर का सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

बड़ा खेड़ा की पानी की टंकी और प्राथमिक विद्यालय परिसर में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर राहत और बचाव के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिकारी मौके पर आते हैं और दूर से स्थिति देखकर लौट जाते हैं। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपदा अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर शनिवार सुबह 100.84 मीटर और शाम को 100.83 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर खतरे के निशान से तीन सेंटीमीटर नीचे है। आबादी के आसपास जमा पानी धीरे-धीरे कम होगा। कंट्रोल रूम के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और स्थानीय लोगों के संपर्क में पूरी टीम लगी है।

फोटो-40-औंग क्षेत्र के गलाथा समुदायिक मिलन केंद्र के सामने पहुंचा गंगा का पानी। संवाद

फोटो-40-औंग क्षेत्र के गलाथा समुदायिक मिलन केंद्र के सामने पहुंचा गंगा का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed