फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vicious person arrested for withdrawing money from account by changing debit card

Fatehpur News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाला शातिर गिरफ्तार

Tue, 29 Aug 2023 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Vicious person arrested for withdrawing money from account by changing debit card
फतेहपुर। डेबिट कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाला अंतरजनपदीय शातिर पुलिस के हाथ लगा है। आरोपी ने 23 अगस्त को जहानाबाद क्षेत्र में वारदात की थी। उस पर कानपुर देहात और औरैया में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

जहानाबाद थानाक्षेत्र के लहुरी सरायं निवासी कमलकिशोर 23 अगस्त की दोपहर सवा दो बजे एसबीआई के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए थे। पीछे खड़े युवक ने धोखाधड़ी कर कमल किशोर का डेबिट कार्ड चुरा लिया। खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लेकर आरोपी की तलाश में जुटी थी। थाने के एसआई प्रशांत कटियार ने जहानाबाद बस अड्डे पर लगे एटीएम बूथ से संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में कमल किशोर से धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि कानपुर देहात के मूसानगर थाने के जरसेन गांव निवासी विजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से विभिन्न बैंक के छह डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं। इसमें कमल किशोर का कार्ड भी है। धोखाधड़ी करके निकाले गए रुपयों में 19 हजार 500 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पास से कार और मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ मूसानगर थाने में धोखाधड़ी, औरैैया के दिबियापुर थाने में आईटी एक्ट, धोखाधड़ी, मूसानगर थाने में गैंगस्टर, औरैया सदर कोतवाली में धोखाधड़ी, गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। आरोपी पहले गैंग के साथियों संग घूमकर एटीएम बूथों पर घटनाएं करता था। कुछ दिनों से अकेले ही वारदात कर रहा था। करीब सात माह पहले जेल से छूटा है। इसके बाद से जिले के विभिन्न स्थानों में घटनाएं कीं। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।






मिनी जमतारा है आरोपी का गांव जरसेन

पुलिस के मुताबिक, जरसेन गांव मिनी जमतारा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जमतारा की तरह एटीएम व विभिन्न तरीकों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गांव में कई फ्राड रहते हैं। वह घूम-घूमकर घटनाएं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed