{"_id":"5fd3c5298ebc3e3f7e5d366a","slug":"vehicles-will-run-on-the-bypass-police-sweats-fatehpur-news-knp599365954","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास पर रेंगे वाहन, पुलिस ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास पर रेंगे वाहन, पुलिस ने बहाया पसीना
विज्ञापन
नेशनल हाईवे के नौबस्ता बाईपास पर निर्माणाधीन अंडरपास के पास किए गए डायवर्जन प्वाइंट पर जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। शुक्रवार की सुबह से वाहनों की कतार लगी रही और वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे।
हाईवे पर वाहनों की बढ़ती कतार से नौबस्ता, हथगाम मार्ग की ओर जाने वाले वाहन चालक भी जाम से हलाकान रहे। जाम की समस्या पर पुलिस ने पहुंच कर छुटकारा दिलाया। पुलिस की दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो सका।
नौबस्ता बाईपास चौराहे पर मौरंग मंडी के सामने डावर्जन प्वाइंट बना हुआ है। यहां पर रोड वन-वे भी है। ऐसे में वाहनों की रफ्तार वैसे ही कम रहती है। शुक्रवार की सुबह इस वन-वे पर जाम लगना शुरू हुआ, लेकिन धीरे-धीरे वाहन निकलते रहे। दोपहर को एक बजे अचानक जाम लग गया और गाड़ियां फंस गईं।
विज्ञापन
हाईवे पर जाम लगने पर इंस्पेक्टर खागा आरके सिंह, महिंचा मंदिर चौकी इंचार्ज विवेक सिंह, उप निरीक्षक अरविंद यादव सिपाहियों के साथ पहुंचे और वाहनों को जाम से निकालने में जुट गए। धीरे-धीरे वाहन निकलना शुरू हुए तो जाम से निजात मिली। करीब दो घंटे तक पुलिस ने यातायात बहाल कराने में पसीना बहाया।