फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Vehicle collision killed the elderly to death

वाहन ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौत

Wed, 22 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collision killed the elderly to death
प्रतीकात्मक। - फोटो : amar ujala

सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्घटना बाहुल्य इलाके नउवाबाग में रामधनी (50) को सोमवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कानपुर ले जाते समय उनकी सांसे थम गई। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


रामधनी नउवाबाग के ही रहने वाले हैं। वे किसी काम से रात को हाइवे पार कर रहे थे। हाइवे की दूसरी लेन पर पहुंचे थे। तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


तब तक परिजन ट्रामा सेंटर पहुंच गए। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर कानपुर रिफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही रामधनी की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें शहर हाइवे पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं नउवाबाग में होती हैं। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक, नउवाबाग दुर्घटना बाहुल्य होने के नाते ब्लैक स्पॉट घोषित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed