फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   vaypri sahit do par fir

लाला बाजार में उमड़ी भीड़, पुलिस ने पटकी लाठियां

Tue, 31 Mar 2020 08:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
vaypri sahit do par fir
फतेहपुर। शहर में लॉकडाउन के दौरान लाला बाजार में मंगलवार को साप्ताहिक मंडी सजने की वजह से सब्जी खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां पटकीं। पुलिस का रुख देख दुकानदार व खरीददार भागकर गलियों में घुस गए। मौके का फायदा उठाते हुए कई लोग बोरे व थैले में सब्जियां लूट ले गए। इस मामले में पुलिस ने मंडी ठेकेदार और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के लाला बाजार में मंगलवार व शनिवार दो दिन साप्ताहिक बाजार लगता है, इसमें सब्जी मंडी के साथ ही फल, किराना का सामान, दाल, चावल हर तरह की मंडी सजती है। लॉकडाउन के चलते सब्जी मंडी के अलावा अन्य दुकानें बंद हैं। मंगलवार को सुबह सब्जी मंडी लगी तो अचानक काफी संख्या में भीड़ पहुंच गई। सामाजिक दूरी रखने का दायरा दूर-दूर तक नजर नहीं आया। पता चलने पर कोतवाली पुलिस पहले सादे कपड़ों में फिर वर्दी में पहुंची और लाठी पटक कर मंडी को बंद कराया। पुलिस के लाठी पटकने से घबराए दुकानदार व खरीददार सब्जी, साइकिल छोड़कर भाग निकले। बाद में एक-एक कर आकर अपने वाहन ले गए, लेकिन पुलिस के हटते ही सब्जी लूटने वालों की भी भीड़ पहुंच गई। जिसके हाथ जो लगा भरकर ले गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर आईटीआई सब्जी मंडी में भी सुबह छूट के समय खरीददारों की काफी भीड़ रही। यहां पर मौजूद होमगार्ड मूकदर्शक बने रहे। इससे पहले सोमवार की शाम पत्थरकटा चौराहे पर जमा भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां पटकी थीं। शहर में अधिकांश दुकानें भले ही बंद हों, लेकिन लोग अभी काफी लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। सुबह शहर की सब्जी मंडियों में लगने वाली भीड़ सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रही हैं। दुकानों में लगी भीड़ संक्रमण की आशंका पैदा कर रही है। इस मामले में मंडी के ठेकेदार और उसके बेटे के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। भीड़ में कोरोना वायरस संक्रमण की संभावना देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ठेकेदार तारिक और उसके बेटे उबैर ने रोक के बावजूद मंडी लगवाई। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed