{"_id":"61326e778ebc3e2137073219","slug":"vaccination-fatehpur-news-fatehpur-news-knp650002287","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन न कराने वाले होंगे चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन न कराने वाले होंगे चिह्नित
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग ज्वर पीड़ित, कोविड तथा क्षय रोग के लक्षणों वाले लोगों को चिह्नित करेगा। इनमें नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चे और कोविड के टीके से छूटे 45 से अधिक आयु के लोगों का सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके लिए सात से 16 सितंबर तक विशेष अभियान चलेगा।
शुक्रवार को डीएम अपूर्वा दुबे में विकास भवन सभागार में विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान के अनुसार जिले में टीमों का गठन किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों की टीमों में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए, जबकि शहरी क्षेत्र में टीम के सदस्यों का चयन उपलब्धता के आधार पर हो। स्वास्थ विभाग पल्स पोलियो अभियान के अनुसार माइक्रो प्लान तैयार कर अभियान सफल बनाएं।
प्रत्येक सर्वेक्षण टीम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में घर-घर भ्रमण कर कोविड टीकाकरण से छूटे 45 साल से अधिक आयु के लोगों और नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों की सूची तैयार करेगी। गंभीर लक्षण वाले लोगों की जानकारी पर्यवेक्षक देंगी। योजना की सफलता के लिए स्वास्थ विभाग के अलावा पंचायती राज, ग्रामीण विकास, एकीकृत बाल विकास योजना, नगर निकाय, वन विभाग, कृषि विभागों को जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने डेंगू से बचाव की तैयारी भी करने के निर्देश दिए।