फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   vaccination,corona,fathepur news,98 percent,front line worker

98 फीसदी फ्रंटलाइन वर्करों को दी गई कोरोना की दवाई

Sat, 13 Feb 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
vaccination,corona,fathepur news,98 percent,front line worker
खजुहा पीएचसी मे वैक्सीन लगवाते एसआई रितेश रॉय - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कोरोना से जारी जंग में शुक्रवार का दिन काफी बेहतर रहा। टीकाकरण का जोश देखते ही बना।
विज्ञापन

अपनी बारी आने का फ्रंट लाइन वर्कर बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। 13 केंद्रों पर चली टीकाकरण की प्रक्रिया में 97.81 फीसदी फ्रंट लाइन वर्करों ने वैक्सीन लगवाई।
कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चली। इस प्रक्रिया में 1277 के सापेक्ष 1249 को टीका लगाया गया।
सात ब्लाक के 13 केंद्रों पर पहुंचने वाले फ्रंटलाइन वर्करों में कोरोना से लड़ने का जज्बा नजर आया। फ्रंटलाइन वर्करों में उत्साह और उल्लास का संचार दिखा।
विज्ञापन

जिसे वह सत्र स्थल से बाहर निकल कर शेयर करते दिखाई दिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद टीकाकरण की कवायद देखने को पीएसी अस्पताल में मौजूद रहे। नायब के तौर एसीएमओ डॉ.सुरेश कुमार की सक्रियता देखते बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह फरवरी को भी लगेगा टीका
कोरोना टीकाकरण 15 फरवरी को भी होगा। यह माप अप राउंड होगा। जिसमें छूटे हेल्थ वर्कर का टीकाकरण होगा। सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.सुरेश कुमार ने बताया कि सबसे पहले पहली डोज पाने वाले फ्रंट लाइन वर्करों को दूसरी डोज दी जाएगी।
पीएसी जवानों ने लक्ष्य को छोड़ा पीछे
फतेहपुर। कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में शुक्रवार को रिकार्ड भी बना। पीएसी में तीन केंद्र बनाए गए थे। जिसमें प्रथम में 50 के सापेक्ष 165 ने टीका लगवाया।

इस लिहाज से यहां पर 300 फीसदी टीकाकरण हुआ। द्वितीय सत्र स्थल पर 50 के सापेक्ष 156 को कोरोना की डोज दी गई। सफलता का प्रतिशत 312 रहा। तृतीय सत्र स्थल में 102 के सापेक्ष 92 को टीका लगा। यहां 90.20 फीसदी टीकाकरण हुआ।
टीकाकरण पर एक नजर-
सत्र स्थल लाभार्थी टीकाकरण प्रतिशत
धाता सीएचसी 1 114 78 78.42
पुरुष अस्पताल 114 93 81.58
हथगाम सीएचसी 2 73 68 93.15
हथगाम सीएचसी 1 107 84 78.50
हुसैनगंज सीएचसी 85 71 83.53
बहुआ पीएचसी 71 67 94.37
खागा सीएचसी 2 126 110 87.30
खागा सीएचसी 1 126 92 73.02
पीएचसी खजुहा 2 130 84 64.62
पीएचसी खजुहा 1 129 89 68.99
पीएसी अस्पताल 1 50 165 330
पीएसी अस्तपाल 2 50 156 312
पीएसी अस्पताल 3 102 92 90.20
कुल 1277 1249 97.81
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed