{"_id":"60296cb58ebc3ee8ee59942d","slug":"vaccination-corona-fathepur-news-1390-warriors-fatehpur-news-knp6118955114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 1390 कोरोना योद्वा को लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 1390 कोरोना योद्वा को लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना वैक्सीनेशन का माप अप राउंड सोमवार को होगा। इस राउंड में 1390 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी।
टीकाकरण की यह प्रक्रिया 14 केंद्रों के 17 स्थलों पर होगी। इस प्रक्रिया में 1128 छूटे फ्रंट लाइन वर्करों को बुलाया गया है। इसके अलावा 262 फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी।
सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलने वाली टीकाकरण प्रक्रिया को लेकर स्वास्थ्य महकमा रविवार को भी मुस्तैद रहा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.इश्तियाक अहमद और एसीएमओ डॉ. सुरेश कुमार, कोरोना टीका लगवाने वाली टीम को जिम्मेदारी का अहसास कराते नजर आए।
इस माप अप राउंड में स्वास्थ्य विभाग और बाल परियोजना विभाग के कार्मिकों को टीका लगाया जाना है।
इन जगहों पर लगेंगे टीका
जिला पुरुष अस्पताल, महिला अस्पताल, पीपीसी, आयुष विंग, अमौली सीएचसी, असोथर पीएचसी, भिटौरा पीएचसी, देवमई पीएचसी, धाता सीएचसी, गाजीपुर सीएचसी, गोपालगंज पीएचसी, हसवा पीएचसी, हथगाम सीएचसी, खागा सीएचसी, खजुहा पीएचसी, तेलियानी पीएचसी और विजयीपुर पीएचसी।
माप अप राउंड की तैयारियां पूरी की जा चुकी है। छूटे फ्रंट लाइन वर्करों को मौका दिया गया है। साथ ही पहले राउंड में वैक्सीन लगवा चुके कार्मिकों को दूसरी डोज दी जाएगी। - गोपाल कुमार महेश्वरी, सीएमओ