{"_id":"6a6f90e73199216b2a096424","slug":"upset-over-her-mothers-scolding-the-student-had-set-out-to-commit-suicide-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159704-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मां की डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने निकली थी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मां की डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने निकली थी छात्रा
विज्ञापन
किशनपुर। सर्वोदय इंटर कॉलेज में आंदोलन के दिन से अपहृत कक्षा 10 की छात्रा को पुलिस ने कानपुर से बरामद किया है। छात्रा मां की डांट और पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या के लिए निकली थी। खागा से कानपुर स्टेशन पहुंचने पर छात्रा को एक फेरीवाला समझाकर साथ ले गया। इससे छात्रा ने खुदकुशी का इरादा बदल दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा स्कूल आने के बाद मंगलवार को गायब हो गई थी। पुलिस अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी। जांच में पता लगा कि वह साइकिल प्रतिदिन की तरह असहट पुल के पास एक दुकान पर खड़ी करने के बाद स्कूल पहुंची थी।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि आंदोलन होने पर स्कूल बैग कॉलेज के बगल में एक स्टेशनरी की दुकान में रख दिया था। इसके बाद कपड़े बदलने सहेली के घर गई। यहां सहेली की मां के मना करने पर ई-रिक्शा से खागा पहुंची। खागा रेलवे स्टेशन में ट्रेन से कटने के लिए ट्रैक पर पहुंची।
विज्ञापन
यह देखकर हावड़ा-जोधपुर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने उसे रोका। इसके बाद ट्रेन में बैठकर कानपुर पहुंची। खागा स्टेशन से ट्रेन में बैठे फेरीवाले लियाकत अली निवासी झगलापुरवा कानपुर उसे देख रहा था। जब वह कानपुर सेंट्रल पर उतरी तो वह भी उसके साथ उतर गया।
छात्रा ने बताया कि उसके परेशान दिखाई देने पर लियाकत उसे साथ ले गया और कानपुर के बाबूपुरवा में बहू के घर ठहरा दिया। यहां परिजन का नंबर मांगा तो उसने देने से इन्कार कर दिया। छात्रा ने मुंबई में रहने वाले रिश्तेदार युवक को फोन पर आपबीती बताई। पुलिस पहले से रिश्तेदार युवक के मोबाइल को सर्विलांस में लगाए थी। बातचीत को लेकर छात्रा की मां विरोध करती थी।
पुलिस मोबाइल नंबर की लोकेशन से छात्रा तक कानपुर पहुंची। पुलिस कानपुर पहुंची तो छात्रा घर जाने को तैयार नहीं थी। काफी समझाने पर खागा में बाबा के घर जाने को तैयार हुई। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया मां से विवाद पर छात्रा ने घर छोड़कर गई थी। छात्रा का मुंबई में रहने वाले रिश्तेदार युवक से प्रेम प्रसंग है। छात्रा के बयान कोर्ट में दर्ज कराने के बाद परिजन को सुपुर्द किया जाएगा।