{"_id":"1ddf84a3351530063449a333c735fbcb","slug":"ups-and-downs-in-turnout-ever-voting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रतिशत में चढ़ाव तो कभी उतार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रतिशत में चढ़ाव तो कभी उतार
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 19 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद के संपन्न
विज्ञापन
हुए तीन चरणों के चुनाव में मतदान का ग्राफ अभी तक चढ़ता और गिरता नजर आया
है।
पहले चरण का चुनाव अमौली, खजुहा, देवमई व मलवां ब्लाक क्षेत्र का हुआ था। इस चरण में 492064 मतदाता थे।
जिसमें अमौली में 59.73 प्रतिशत, खजुहा में 57.25 प्रतिशत, देवमई में 60.5 प्रतिशत व मलवां में 63 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस प्रकार से इस चरण में 60.12 प्रतिशत वोट पड़ा था।
दूसरे चरण के हंसवा, बहुआ व तेलियानी ब्लाक में मतदान का प्रतिशत बढ़ करके 63.53 हो गया। इस चरण के 350181 मतदाता भाग्य विधाता थे। जिसमें हंसवा ब्लाक 60.6 प्रतिशत, तेलियानी ब्लाक से 67.5 प्रतिशत व बहुआ ब्लाक से 62.5 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस प्रकार से पहले चरण की अपेक्षा दूसरे चरण के मतदान में 1.42 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। तीसरे चरण में मतदान का प्रतिशत महज 62 फीसदी पर टिक जाने से दूसरे चरण की अपेक्षा इस चरण में 1.53 फीसदी मतदाता कम हो गए।