फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar over the death of the young man , put the jam

युवक की मौत पर हंगामा, लगाया जाम

Sun, 28 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 28 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of the young man , put the jam

दा-सागर राजमार्ग में 33 हजार वाट की विद्युत लाइन

विज्ञापन
खींच रही हाईड्रा मशीन यानी क्रेन से कुचलकर शनिवार को साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर कार्रवाई व मुआवजे के लिए हंगामा किया। करीब तीन घंटे बाद एसडीएम व सीओ के समझाने पर आर्थिक मदद दिलाने पर जाम खत्म हो सका।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी विशाल का पुत्र राजू मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। कुछ दिनों पहले वह गांव लौटकर आया था। शनिवार को वह साइकिल से बाजार करने शाह कस्बे में आया था।

मार्ग के किनारे बिजली लाइन खींचने का काम चल रहा है। इसी दौरान साइकिल सवार राजू का मोबाइल तार खींच रही मशीन के पास गिर पड़ा। वह साइकिल छोड़कर मोबाइल उठाने लगा तभी आपरेटर ने मशीन चालू कर दी।

इससे राजू की कुचलकर मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।  इधर हाइड्रा मशीन छोड़कर आपरेटर फरार हो गया।

सूचना पर चौकी के सिपाही पहुंचे। हादसे की सूचना के बाद ग्रामीण व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई व मुआवजे की मांग पर दोपहर 11 बजे बांदा-सागर राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

इससे लखनऊ रायबरेली और बांदा मार्ग से आने वाले वाहनों का यातायात ठप हो गया। जाम की सूचना पर सीओ जाफरगंज पुणेंद्रु सिंह और एसडीएम विवेक श्रीवास्तव पहुंच गए।

एसपी की गठित येलो टीम में ललौली, गाजीपुर, असोथर, कोतवाली का फोर्स पहुंच गया। एसडीएम ने मृतक के परिवार को परिवारिक लाभ योजना से 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया।

साथ ही लाइन खींचने का काम करा रहे ठेकेदार से 50 हजार रुपये दिलवाए। इस प्रक्रिया में पुलिस प्रशासन को दो घंटे लग गए। तब जाम खोला गया। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मशीन आपरेटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed