फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar over keeping the dead body of a dead child in lovers house in Fatehpur, girl adamant on calling the you

Fatehpur: प्रेमी के घर मृत शिशु का शव रखकर हंगामा, युवक को बुलाने की मांग पर अड़ी युवती, जानें पूरा मामला

Mon, 23 Oct 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 23 Oct 2023 11:08 PM IST
सार

Fatehpur News: थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि युवती से कई बार पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर दे चुकी है। मृत नवजात का पोस्टमार्टम कराने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन
Uproar over keeping the dead body of a dead child in lovers house in Fatehpur, girl adamant on calling the you
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती युवती ने सोमवार को मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद बच्चे का शव लेकर युवती पड़ोसी प्रेमी के घर दोपहर को पहुंची। शादी की मांग को लेकर प्रेमी के दरवाजे पर बैठी रही। पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

पुलिस ने युवक से संपर्क कर उसे थाने बुलाया है। मामला गाजीपुर थानांर्गत शाह चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। करीब दो साल से 20 वर्षीय युवती का पड़ोसी सजातीय युवक से प्रेम प्रसंग है। परिजनों ने युवती को रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां युवती ने मृत बच्चा जना। इसके बाद युवती प्रेमी के घर पहुंची।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक संबंध बनाता रहा है। गर्भवती होने पर सूरत कमाने के बहाने से चला गया। वह फोन पर बातचीत करता था और लौटने पर शादी करने का वादा किया। प्रेमी के आने के इंतजार में किसी तरह गर्भावस्था में गुजर-बसर किया। युवती ने प्रेमी के आने के बाद ही घर से हटने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

युवती सिर्फ प्रेमी को बुलाने पर अड़ी है
युवती के हंगामे पर भीड़ इकट्ठा हो गई। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि युवती से कई बार पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर दे चुकी है। मृत नवजात का पोस्टमार्टम कराने के लिए भी कहा गया है। युवती सिर्फ प्रेमी को बुलाने पर अड़ी है। युवक से संपर्क किया गया है। वह घर लौट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed