फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar over installation of Ambedkar's statue without permission, police removed it

Fatehpur News: बिना अनुमति आंबेडकर की मूर्ति लगाने पर हंगामा, पुलिस ने हटवाई

Mon, 03 Feb 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Uproar over installation of Ambedkar's statue without permission, police removed it
प्रभारी निरीक्षक से नोकझोक करती महिलाएं व ग्रामीण।  - फोटो : प्रभारी निरीक्षक से नोकझोक करती महिलाएं व ग्रामीण।
खखरेरू। थाना क्षेत्र के भदौहां गांव के तिराहे पर चबूतरा निर्माण कराकर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाने के विरोध पर हंगामा हुआ। पुलिस फोर्स व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मूर्ति कब्जे में लेने के बाद 21 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

खागा समाधान दिवस में छविलाल, सुरेंद्र कुमार, माेहित कुमार समेत कई ग्रामीणों की ओर से एक फरवरी को तिराहे पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन की ओर से पत्र को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया। भदौहां तिराहे पर बनाए गए मूर्ति स्थल पर भारी संख्या में पुरुष, महिलाओं ने रविवार सुबह करीब 10 स्थल पर मूर्ति लगा दी। इसकी ओमप्रकाश पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। खखरेरू प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने अनुमति नहीं होने पर मूर्ति हटवाकर थाने ले गए। ग्रामीण हंगामा कर नाराजगी जाहिर करने लगे। नारेबाजी व प्रदर्शन किया गया। पुलिस पर गाली गलौज व वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस से तीखी झड़प हुई। दोपहर बाद खागा नायब तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बिना अनुमति मूर्ति स्थापित नहीं किए जाने की बात कही। प्रधान सुनील तिवारी ने बताया कि ग्रामीण स्वयं चंदा इकट्ठा कर मूर्ति स्थापना कर रहे हैं। मूर्ति स्थापना को रोकने वाले भी पहले सहयोगी थे। उधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों को अपशब्द बोलने का आरोप निराधार है। शांति व्यवस्था में बाधा पैदा करने वाले सुरेंद्र गौतम, पंकज गौतम, संजय गौतम, अमित गौतम समेत 21 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed