फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uproar of farmers, police distributed urea in line

Fatehpur News: किसानों का हंगामा, पुलिस ने लाइन लगवा बंटवाई यूरिया

Tue, 27 Dec 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar of farmers, police distributed urea in line
बहुआ। किसान सेवा सहकारी समिति में यूरिया को लेकर मारामारी रही। सुबह से किसानों की भीड़ होने से किसानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। किसानों के हंगामा करने पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने लाइन लगवाकर यूरिया का वितरण कराया
विज्ञापन

गेहूं की फसल में खाद की जरूरत है। यूरिया के लिए समितियों में किसानों को चक्कर लगाने पड़ रहे। बहुआ कस्बा स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में 400 बोरी यूरिया आने के बाद मंगलवार को किसानों की लंबी लाइन लगी। सुबह सहकारी समिति खुलने के बाद यूरिया का वितरण शुरू हुआ।
विज्ञापन

किसानों ने सचिव पर चहेतों को पहले यूरिया देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इससे यूरिया का वितरण रुक गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड और खतौनी लेकर किसानों को दो-दो बोरी यूरिया दिलाई। शाम तक यूरिया का स्टाक समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed