फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   up news,fatehpur news,kisaan,adhikari,problems

भाकियू की पंचायत में बिजली अघोषित कटौती का उठा मुद्दा

Sun, 10 Jul 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
up news,fatehpur news,kisaan,adhikari,problems
बहुआ ब्लाक में बैठक करे भाकियू के किसान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए शनिवार को ब्लॉक स्तर पर भाकियू (अरा) की पंचायत हुई। इसमें किसानों ने बिजली की अघोषित कटौती का मुद्दा उठाया। नहरों में पर्याप्त पानी की कमी और अन्ना मवेशियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। भाकियू नेताओं ने अधिकारियों को भी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उपकेंद्र परिसर में भाकियू की पंचायत में तहसील सचिव पप्पू सिंह ने कहा कि बिजली सप्लाई 18 घंटे दिलाई जाए। इस समय धान की रोपाई का समय है, लिहाजा रोस्टिंग बंद की जाए। अवर अभियंता सत्यनारायण यादव को ज्ञापन देकर बिजली सप्लाई में सुधार कराए जाने की मांग की। शिवधेश मौर्य, मोहम्मद शादाब, विमल मौर्य, लक्ष्मण सिंह यादव, गुड्डू मौर्य, पप्पू गौतम, गोवर्धन लाल मुकेश सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में भाकियू की पंचायत में रणदीप सिंह परिहार उर्फ छोटू परिहार ने कहा कि अन्ना मवेशियों से किसानों को राहत नहीं मिल रही है। अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में भेजा जाए। यमुना तिरहार के गांवों की सड़कें गड्ढों में बदल गई हैं। इनकी मरम्मत कराई जाए। किसानों को ब्लॉक व तहसील आने में गड्ढायुक्त सड़कें मुसीबत बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर 15 जुलाई को खागा तहसील परिसर में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सत्यम सिंह, चंद्रभान सिंह, शानू बाजपेई मौजूद रहे।
बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार जिला महासचिव प्रीतम सिंह की अगुवाई में ब्लॉक परिसर में पंचायत हुई। प्रीतम सिंह ने कहा कि कस्बा पुलिस चौकी के पास एक होमगार्ड ट्रक चालकों के साथ अभद्रता व अवैध वसूली की जा रही है। पखरौली और शाखा फीडर को अलग करने व अढ़ावल गांव में जले ट्रांसफार्मर को बदलने का मुद्दा उठाया।
इन समस्याओं को हल कराने के लिए भाकियू की पंचायत होगी। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सोनू सिंह गौतम, भानु पटेल, बउवन शुक्ला, घनश्याम गुप्ता, गुड्डू लोधी, शिवजीत सिंह, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। असोथर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम ने नगर पंचायत अधिशासी अभियंता अजय पांडेय को दिए गए ज्ञापन में कहा कि अघोषित बिजली कटौती बंद कराई जाए।

प्रताप नगर चौराहा से ब्लॉक मुख्यालय तक अधूरी सड़क बनवाई जाए। इस मौके पर कैलाश शुक्ला, दिनेश प्रताप सिंह, केपी सिंह तोमर, अरुण कुमार शर्मा, प्रमोद सिंह, कुलदीप यादव, धर्मवीर यादव, नवीन प्रताप सिंह, आशीष कुमार पांडेय और धनंजय मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed