फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   UP: Mother of three daughters set her life on fire in Fatehpur, husband hanged her four months ago

यूपी: फतेहपुर में तीन बेटियों की मां ने आग लगाकर दी जान, चार महीने पहले पति ने लगाई थी फांसी

Mon, 01 Feb 2021 11:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
UP: Mother of three daughters set her life on fire in Fatehpur, husband hanged her four months ago
मां की मौत के बाद गुमसुम बैठी बच्चियां व मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के बहुआ में पति की मौत के बाद चार महीने से परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठा रही मां की हिम्मत टूट गई, तो उसने खुद की जान ले ली। सोमवार सुबह उसने अपनी तीन बेटियों को खुद से दूर कर केरोसिन डालकर आग लगा ली। शोरगुल होने पर लोग पहुंचे और पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के जवाहर नगर (कंजरन डेरा) की रहने वाली बफाती ने चार माह पहले फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद से उसकी पत्नी शहनाज (32) अपनी तीन बेटियों जोया (8), फलक (5) व हया (3) का मजदूरी करके भरण-पोषण कर रही थी।
विज्ञापन


 

सोमवार सुबह शहनाज ने जोया और फलक को मदरसे में पढ़ने के लिए भेज दिया। इसके बाद छोटी बेटी हया को घर के बाहर छोड़कर कमरे में गई और दरवाजा बंद कर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इस घटना के बारे में लोगों को थोड़ी देर बात पता चला तो वहां भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर एसओ ललौली मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर बच्चों से बातचीत की। बड़ी बेटी जोया ने पुलिस को बताया कि मां ने उसे व फलक को पढ़ने के लिए भेज दिया था। यह खबर शहनाज के परिजनों को पता चली तो कोहराम मच गया। वह भी कुछ घंटे बाद बिलखते हुए मौके पर पहुंचे।

मृतका के पिता सरकी गांव थाना गाजीपुर निवासी तवरेज ने बताया कि बेटी ससुरालियों से अलग रहती थी। उसकी सास शहीदुन, बड़े बेटे रईस के साथ रहती हैै। हादसे की सूचना पर जेठ, जेठानी भी मौके पर पहुंचे और बच्चों को अपने साथ ले गए। एसओ ललौली संदीप तिवारी ने बताया कि पति की मौत के बाद शहनाज काफी तनाव में थी। परिवार की जिम्मेदारी भी उसी पर आ गई थी। ऐसे में उसने यह कदम उठा लिया। घटना की जानकारी पर सीओ संजय शर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर पड़ताल की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed