फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   UP: Encounter between Fatehpur police and vicious criminal, a miscreant shot in the leg

यूपी: फतेहपुर पुलिस व शातिर गोकशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Tue, 17 Aug 2021 10:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Aug 2021 10:05 AM IST
सार

पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
 

विज्ञापन
UP: Encounter between Fatehpur police and vicious criminal, a miscreant shot in the leg
बदमाश के पैर में लगी गोली - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। धाता के जंगल में छिपे बदमाश गोकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे थे पर इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


बता दें कि दो बदमाश पुलिस को देखते ही जंगलों में भाग गए। जिन्हें कांबिंग के दौरान पकड़ा गया। एक बदमाश जिसका नाम जावेद है जो खागा के पच्चीसा गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर दर्जनोंलूट, चोरी, गोकशी के मुकदमें विभिन्न थानों में एवं सैनी कौशांबी में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सचेंज ऑफ फायर में पैर में गोली लगने के कारण जावेद घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। जंगल में घटनास्थल से तीन गाय बधीं हुई बरामद हुई हैं। साथ ही साथ दो तमंचा एक बाइक ,गड़ासा एवं रस्सी बरामद हुई है। पुलिस के द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed