फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Union Minister of State reviewed hotspot sites

केंद्रीय राज्यमंत्री ने की हॉटस्पॉट स्थलों की समीक्षा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State reviewed hotspot sites
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम और एसपी के साथ समीक्षा करतीं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र और विधायक विकास गुप्त। - फोटो : AMAR UJALA
केंद्रीय राज्यमंत्री ने की हॉटस्पॉट स्थलों की समीक्षा - घर वापसी कर रहे लोगों की हर संभव मदद करने के दिये निर्देश संवाद न्यूज एजेंसी फतेहपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री और जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने लाकडाउन के बीच घर वापसी कर रहे श्रमिकों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में डीएम और एसपी के साथ संक्रमण काल में आमजन के लिए चलाए जा रहे राहत कार्य और कोरोना पॉजिटिव वाले हॉटस्पॉट स्थलों की सख्ती की समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुचीं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जिलाधिकारी संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, अयाह शाह विधायक विकास गुप्त और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र के साथ वैश्विक महामारी कोविड 19 के इस दौर में आमजन की सहूलियत, उनके दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता और घर वापसी कर रहे श्रमिकों के समुचित स्वास्थ्य परीक्षण एवं लोगों को होम क्वारेनटीन के लिए घर तक भेजने की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने डीएम और एसपी को जिले के अबतक के हॉटस्पॉट वाले स्थानों में सख्ती रखने और अधिक से अधिक लोगों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संक्रमण काल में दिनरात ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य , सफाई और पुलिस कर्मियों को भी जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए। साध्वी ने डीएम और एसपी से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जिन लोगों को होम क्वारेनतीन के लिए घर भेजा जा रहा है, वे सभी अपने घरों से बाहर ना निकलें और सभी सावधानियों का पालन करें। उन्होंने सभी जरूरतमन्दों को भोजन, राशन और दवा की व्यवस्था शतप्रतिशत कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान साध्वी के निजी सहायक राजेंद्र निषाद और कार्यालय प्रवक्ता शिव प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed