{"_id":"e916ffbe79dd49071df6a16ba7b8f98a","slug":"union-minister-of-state-for-food-processing-took-a-shot-at-the-sp-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने सूबे की सपा सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ने सूबे की सपा सरकार पर साधा निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भाजपा की बैठक में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सूबे की सपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। साध्वी ने कहा कि सपा सरकार के जनप्रतिधियों ने सड़क निर्माण बोर्ड जरूर लगवा दिए लेकिन, सड़कों का अतापता नहीं है।
विज्ञापन
राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का रुपया लोहिया गांवों में लगाया जा रहा है। कहा कि जिले में मेडिकल कालेज खुलवाने के लिए सीएम अखिलेश यादव से वार्ता की जाएगी, जिससे जनपद का विकास हो सके।
विज्ञापन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सपा सरकार के जनप्रतिधियों ने सड़क निर्माण के पहले ही पत्थर के बोर्ड लगवा दिए हैं, जहां पर अभी तक सड़क का अता पता नहीं है।
विज्ञापन
राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का रुपया लोहिया गांवों में लगाया जा रहा है। इसमें प्रदेश सरकार अपनी वाहवाही लूट रही है। जनपद में मेडिकल कालेज खुलवाने के लिए सीएम अखिलेश यादव से वार्ता की जाएगी, जिससे जनपद का विकास हो सके।
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा चल रही जनधन योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इससे हर वर्ग के गरीब से गरीब का खाता बैंक में खुल गया है। पीएम की नीतियों से विदेश में मोदी के साथ भारत देश का कद बढ़ा है।
बैठक में भाजपा कार्यकर्ता रामबक्श निषाद, हीरालाल निषाद, रतीपाल ने केंद्रीय मंत्री से हाजीपुर गंग की निर्माणाधीन पीएचसी की शिकायत किया, जिसमें ग्राम प्रधान गीता देवी अवैध तरीके से मजरे में निर्माण करा रही हैं।
इसको तत्काल रोककर सही जगह पर निर्माण कराए जाने की मांग की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिवशंकर अगिभनहोत्री, विधानसभा महामंत्री कामता सैनी, संतोष सिंह, जगदीश निषाद, राधारमण पटेल, कैप्टन सोमनाथ निषाद, कमला शंकर मिश्र, विजय शंकर मिश्रा, अजय त्रिवेदी आदि रहे। इस दौरान कस्बा व ग्रामीणों समेत 250 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने किया।