फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Unhappy with not leaving Akhilesh's post, Mulayam: Aparna

अखिलेश के पद न छोड़ने से दुखी हैं मुलायम: अपर्णा

Tue, 16 May 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Tue, 16 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with not leaving Akhilesh's post, Mulayam: Aparna
खागा के एक विद्यालय में मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला

प्रेमनगर (खागा)। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा सिंह यादव ने कहा कि परिवार की सदस्य होने के नाते शिवपाल यादव और अखिलेश के बीच गहराते मतभेदों को लेकर वह खासी चिंतित हैं। दोनों के बीच मतभेद खत्म कर एकता कराने के हर प्रयास शुरू हैं। अपर्णा ने कहा कि अखिलेश के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद न छोड़े जाने के कारण मुलायम दुखी हैं। वह क्षेत्र के बहेरा चौराहा के फैज-ए-चमन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर में शामिल होने सोमवार को आई थीं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बातें कहीं।

विज्ञापन

शिवपाल यादव के सेकुलर मोर्चा बनाने के सवाल पर अपर्णा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से साथ लेकर मजबूत किया जाएगा। कहा कि योगी सरकार के कामकाज पर अभी टिप्पणी करना ठीक नहीं है। हालांकि कानून व्यवस्था पर जो मुख्यमंत्री ने जनता से वादा किया है उस पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। अशफाक उल्ला खां ने 27 साल की उम्र में कुर्बानी दी। एपीजे अब्दुल कलाम गरीब परिवार के थे, लेकिन शिक्षा लगन और मेहनत से मिसाइल मैन बने और राष्ट्रपति पद पर आसीन हुए। उन्होंने पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने मौलाना आजाद के बारे भी बताया। कार्यक्रम नाटक व झांकी प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पप्पू कुरैशी, महेश मौर्या भी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद अख्तर अंसारी ने आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed