{"_id":"6a1b40e752d7cfcffc05888d","slug":"under-the-supervision-of-the-tehsildar-the-foundation-of-the-plots-was-broken-by-jcb-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-155766-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तहसीलदार की देखरेख में जेसीबी से तोड़ी गई प्लॉटों की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तहसीलदार की देखरेख में जेसीबी से तोड़ी गई प्लॉटों की नींव
Sun, 31 May 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 31 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जिलाधिकारी आवास की जमीन को बेचने का मामला तूल पकड़ रहा है। सालों से बने आवासीय मकानों के गिराने की तैयारी है। शनिवार को सदर तहसीलदार अमरेश सिंह टीम के साथ फूलबाग कॉलोनी पहुंचे। यहां पर सरकारी जमीन पर भरे प्लॉटों की नींव जेसीबी से खोदवा दी।
शनिवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम जिलाधिकारी आवास के पीछे पहुंची। पैमाइश कराने के बाद कई प्लॉटों में भरी नींव तोड़ दी गई। तहसीलदार ने बताया कि शैलेश श्रीवास्तव नामक व्यक्ति का मकान जिलाधिकारी आवास की जमीन पर पर बना है। इसके अलावा सात लोगों के मकान अन्य सरकारी जमीन पर बने हैं। इनमें तीन के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू है, जबकि तीन अन्य मकानों को गिराने की कार्रवाई जल्द शुरू होगी।