फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Uncontrolled Bolero overturned in Khanti, driver killed and 11 injured

Fatehpur Accident: अनियंत्रित बोलेरो खंती में पलटी, चालक की मौत, 11 घायल

Tue, 14 Feb 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 14 Feb 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Bolero overturned in Khanti, driver killed and 11 injured
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। रफ्तार की वजह से तीन बार पलटती चली गई और पेड़ से टकराने के बाद रुकी। हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई और 11 श्रद्धालु घायल हो गए। जिला अस्पताल से घायल एक किशोरी को कानपुर रेफर किया गया है। बाकी लोगों को भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


हादसा बांदा टांडा हाईवे पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरैला गांव के पास हुआ। हादसे में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ईसापुर निवासी बोलेरो चालक सुजीत पटेल उर्फ बबलू (35) की मौत हो गई। इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक इच्छाराम (45) व उनकी पत्नी सरोज (40), बेटी हिमांशी (14), परिवार की सुनीता (40) पत्नी शिवप्रसाद, सावित्री देवी (42) पत्नी रामसजीवन, आशा देवी (55) पत्नी स्व. वंशगोपाल, अनीता (45) पत्नी संतोष, बिटान देवी (50) पत्नी शिवचरन, उर्मिला (32) पत्नी चंद्रभान, शिवकली (45) पत्नी रमेशचंद्र, कुसमा देवी (45) पत्नी मुनेश घायल गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन


इच्छाराम ने बताया कि परिवार की एक मान्यता पूरी हुई थी। पत्नी सरोज सुुहागिन महिलाओं को संकठा देवी मंदिर के दर्शन कराने और प्रसाद ग्रहण कराने मान्यता पूरा करने आई थी। दर्शन के बाद बोलेरो से घर लौट रहे थे। सरैला गांव के पास सामने से ट्रक आता देखकर चालक ने साइड में बोलेरो दबाई। तभी पहिया हाईवे पर गड्ढे में चले जाने से बोलेरो अनियंत्रित हो गई। बोलेरो खंती में तीन बार पलटती चली गई। पेड़ से टकराने के बाद रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा देखकर आसपास के लोग आए। बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी एंबुलेंस से जिला पहुंचाया। मौके पर मृतक चालक सुजीत उर्फ बबलू का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। जिला अस्पताल से घायल हिमांशी को कानपुर हैलट रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो रफ्तार में थी। घटनास्थल के किनारे गड्ढे भी है,तभी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed