{"_id":"6233772f36b316492e1867aa","slug":"uncle-injured-in-brother-nephew-attack-dies-during-treatment-fatehpur-news-knp686219013","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-भतीजे के हमले में घायल चाचा की इलाज दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-भतीजे के हमले में घायल चाचा की इलाज दौरान मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। जमीन के बटवारे के विवाद में भाई और भतीजे ने चार दिन पहले चाचा पर हमला कर दिया था। घायल चाचा को कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां गुरुवार देर शाम चाचा की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ललौली थाना क्षेत्र के मेवली गांव निवासी सुघर सिंह उर्फ सूर्यपाल सिंह (45) पर जमीन के बटवारे के विवाद में चार दिन पहले भाई शोभा सिंह, भतीजे ऋषि, शशी, शुभम, भाभी अर्चना ने हमला कर दिया था। घायल सुघर को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुघर सिंह की पत्नी गीता की तहरीर पर बुधवार को जेठ-जेेठानी और उनके तीन बेटों रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
झगड़े के दौरान गीता व उसकी बेटी को भी आरोपियों ने पीटा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुघर सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दर्ज एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।