{"_id":"643061bbe3de1b5a2b086bb4","slug":"two-vicious-people-of-pratapgarh-arrested-in-tapbaji-fatehpur-news-c-12-1-168762-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: टप्पेबाजी में प्रतापगढ़ के दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: टप्पेबाजी में प्रतापगढ़ के दो शातिर गिरफ्तार
Sat, 08 Apr 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
- किसान से की थी टप्पेबाज, बाइक, तमंचा और पांच हजार रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। बैंक से रुपये लेकर जा रहे किसान से पांच मार्च दोपहर को टप्पेबाजी के मामले में पुलिस ने प्रतापगढ़ के दो शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। शातिरों के पास से तमंचा, बाइक और पांच हजार रुपया बरामद हुआ है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बैगांव निवासी रामलखन 25 हजार रुपये अल्लीपुर बहेरा स्थित बैंक से निकालने के बाद घर जा रहे थे। रास्ते में दो युवकों ने कागज की गड्डी थमाकर किसान से 25 हजार की टप्पेबाजी कर बाइक से भाग निकले थे। पुलिस शातिरों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने टीम के साथ शुक्रवार को अल्लीपुर बहेरा के पास से प्रतापगढ़ जिले के जमालपुर निवासी चंद्रकेश और सुशील पासवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी चंद्रकेश के पास से एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने बाइक सीज की। टप्पेबाजी की रकम में पांच हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि बाकी रकम आरोपियों ने खर्च कर डाली है। आरोपी चंद्रकेश के कौशांबी जिले में पांच मुकदमे चोरी और एक हत्या का प्रयास का दर्ज है। आरोपी कौशांबी और फतेहपुर सीमा में घुसकर घटनाएं करते हैं। इसके बाद भाग जाते हैं। बैंकों के बाहर सीधे साधे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। दूसरा सुशील कुमार पहली बार पकड़ा गया है। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।