{"_id":"6248a1710d533b7cc54965fd","slug":"two-vicious-arrested-with-stolen-tractor-fatehpur-news-knp68899199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के ट्रैक्टर के साथ दाे शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के ट्रैक्टर के साथ दाे शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। थरियांव थाना पुलिस ने एक महीने पहले चोरी हुए ट्रैक्टर के साथ दो शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को चोरी के मामले में जेल भेजा है। ट्रैक्टर 29 मार्च को कानपुर स्थित स्क्रैप के एक गोदाम से बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।
थरियांव थानाक्षेत्र के उसरैना गांव निवासी चक्रवीर नीलम सिंह लोधी का ट्रैक्टर ट्राली नौ मार्च को उनके घर के बाहर से चोरी हो गया था। थरियांव थाना पुलिस ने 11 मार्च को ट्रैक्टर चोरी रिपोर्ट दर्ज की थी।
चक्रवीर का भाई राकेश 29 मार्च को कानपुर स्थित हैलट अस्पताल गया था। उसने हैलट के पास एक स्क्रैप गोदाम के बाहर खड़ा अपना ट्रैक्टर पहचान लिया था। इसकी पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने कानपुर से ट्रैक्टर बरामद किया था। पुलिस कानपुर से ट्रैक्टर थरियांव थाने ले आई थी। इसके बाद से पुलिस ट्रैक्टर चोरों की तलाश में जुटी थी। थाना प्रभारी अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी के मामले में चुरियानी थाना गाजीपुर निवासी शुभम यादव व शिवकुमार भुर्जी को थानाक्षेत्र के बिलंदा के पास शनिवार की सुबह पकड़ लिया गया। दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।