{"_id":"68ea544a54db486eda0f05e1","slug":"two-students-who-went-for-coaching-went-missing-their-location-found-in-prayagraj-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1294344-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कोचिंग के लिए निकले दो छात्र लापता, प्रयागराज में मिली लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कोचिंग के लिए निकले दो छात्र लापता, प्रयागराज में मिली लोकेशन
विज्ञापन
फोटो-08-सत्यम गुप्ता (स्त्रोतः सोशल मीडिया)
खागा। कस्बे से कोचिंग जाने निकले दो किशोर छात्र शुक्रवार शाम से लापता हैं। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन ने खुद खोजबीन शुरू की। जब दोनों का कोई सुराग नहीं मिला तो शनिवार को कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस का दावा है कि दोनों की लोकेशन प्रयागराज में मिली है।
नीम टोला निवासी राजनारायण का 14 वर्षीय बेटा कुशल सिंह और पक्का तालाब मोहल्ले की शिखा गुप्ता का 14 वर्षीय बेटा सत्यम गुप्ता दोनों एक ही स्कूल में कक्षा 10 के छात्र हैं। दोनों कैनाल रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में साथ पढ़ते हैं।
परिजन के मुताबिक शुक्रवार को दोनों रोजाना की तरह कोचिंग के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। कुशल के घरवालों ने बताया कि वह घर से करीब 20 हजार रुपये लेकर गया था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि दोनों छात्रों की लोकेशन प्रयागराज में मिलने की बात सामने आई है। पुलिस टीमों को सक्रिय कर खोजबीन जारी है। हालांकि एक टीम को प्रयागराज भेजा गया है। साथ ही प्रयागराज पुलिस से भी संपर्क किया गया है।