{"_id":"5fd665ff8ebc3e3d445e5a0e","slug":"two-people-were-hit-by-a-train-one-died-fatehpur-news-knp5997345186","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत दो ट्रेन की चपेट में आए एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत दो ट्रेन की चपेट में आए एक की मौत
विज्ञापन
अल्लीपुर/चौडगरा(फतेहपुर)। अलग-अलग स्थानों पर रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय एक महिला समेत दो लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में मुंशी की मौत हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना निवासी रामबाबू तिवारी (50) पुत्र कृष्ण कुमार तिवारी एक वकील के बस्ते में मुंशी थे। वह घर से दोपहर एक बजे मलवां बाजार जा रहे थे। मलवां स्टेशन क्रॉसिंग पार करते समय रामबाबू ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह करीब तीन साल पहले कैंसर से पीड़ित हो गए थे। उनकी हालत में अब सुधार आ गया था। शादी के करीब 25 साल बीत चुके थे। उन्हें कोई संतान नहीं थी। घटना से पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
उधर, जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव लालपुर मंडराव निवासी विद्या देवी (40) शनिवार को कानपुर में भर्ती पति रवि को देखने गई थी। करीब सुबह 10 बजे लौटते हाईवे पार मुरादीपुर चौराहे से बिंदकी पैदल जा रही थी। कंसपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक पैर कट गया। जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने महिला को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने गंभीर हालत देखकर कानपुर हैलट के लिए रेफर किया।