फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two of four friends who went to take bath in Ganga drowned, missing

Fatehpur News: गंगा नहाने गए चार दोस्तों में दो डूबे,लापता

Sat, 24 Aug 2024 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two of four friends who went to take bath in Ganga drowned, missing
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता घाट पर गंगा नदी में नहाने गए चार दोस्तों में दो डूब गए। डूबने वालों में एक छात्र और दूसरा नाबालिग है। गंगा स्नान के बाद चारों बाहर आ गए थे। इसके बाद नदी में एक दूसरे पर बालू फेंककर खेलते समय डूब गए। गोताखोरों की मशक्कत के बाद बावजूद दोनों का शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के भखन्ना निवासी अरुण विश्वकर्मा का पुत्र शोभित विश्वकर्मा (18), राजेंद्र मिश्रा का पुत्र संजय मिश्रा (14), जगमोहन पाल का पुत्र अरविंद कुमार (18) दोस्त हैं। वह शनिवार दोपहर बिना किसी को बताए बाइक से निकले। खागा में किराए पर रहने वाले कौशांबी जिला सैनी थाना क्षेत्र के भरेटाबाग निवासी मित्र आलोक कुशवाहा पुत्र अरुण कुमार के कमरे पहुंचे। आलोक और शोभित शुकदेव इंटर कॉलेज में 12 वीं में साथ पढ़ते हैं। आलोक ने बताया कि शोभित कस्बे तक चलने की बात कहकर बाइक से बैठाकर गंगा घाट ले आया । चारों ने गंगा स्नान किया। वह अरविंद के साथ बाहर निकल आया। शोभित और संजय गंगा किनारे आ गए। संजय ने खेल-खेल में शोभित पर बालू का गोला बनाकर फेंका। दोनों खेलते हुए नदी किनारे पहुंचे। शोभित बालू साफ करने लगा। संजय ने फिर बालू फेंकी। बचाव करते समय शोभित अनियंत्रित हो गया। उसे बचाने की कोशिश में संजय पहुंचा। शोभित ने संजय का हाथ पकड़कर खींच लिया। दोनों गहराई में चले गए। घाट किनारे गोताखोराें को दौड़कर सूचना दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डालकर शाम तक खोजबीन की गई। बहाव तेज होने की वजह से दोनों का पता नहीं चल सका। मौके पर अग्निशमन की टीम पहुंची है। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज से एसडीआरएफ आई है। टीम रविवार को डूबने वालों की तलाश करेगी।
विज्ञापन

तैराक संजय साथी को बचाने की कोशिश में कूदा
उफान में चल रही गंगा नदी में दोस्तों के खिलवाड़ से परिवारों का हाल बेहाल हो गया। परिवार भगवान से प्रार्थना करते दिखे कि किसी तरह उनके लाल सही सलामत बाहर आ जाएं। परिवारों को ढांढस बंधाने शाम करीब सात बजे खागा विधायक कृष्णा पासवान पहुंची। उन्होंने बचाव दल को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में डूबे खागा कोतवाली क्षेत्र के भखन्ना गांव निवासी शोभित विश्वकर्मा (18) और संजय मिश्रा (14) के परिजन रोते बिलखते नौबस्ता घाट पहुंचे। वह बोले कि किसी ने भी गंगा नहाने की जानकारी परिवारों को नहीं दी थी। इस समय वह किसी को नहाने नहीं जाने देते। राजेंद्र ने बताया कि बेटा संजय तैरना जानता था। प्रत्यक्षदर्शी साथियों ने भी बताया कि संजय तैरना जानता था। इसी वजह से शोभित को बचाने की कोशिश में नदी में कूदा था। शोभित ने उसका हाथ भी पकड़ लिया था। संजय से शोभित बड़ा था। इसी वजह से बाहर नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed